कुरुक्षेत्र के 48 कोस में तीर्थ स्थलों एवं धार्मिक संस्थानों में रुद्राक्ष रोपण का अभियान है : डा. जय भगवान सिंगला
कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त : देश के विभिन्न राज्यों से घरों से निकाले गए एवं अपनों द्वारा ठुकराए गए बुजुर्गों को आश्रय देने वाले प्रेरणा वृद्धाश्रम एवं प्रेरणा संस्था ने सावन महीने में खास तौर पर सावन रुद्राक्ष वृक्षारोपण अभियान चलाया हुआ है।
प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक एवं संचालक  डा.जय भगवान सिंगला ने कहा कि सावन के पवित्र महीने में धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर पवित्र रुद्राक्ष का पौधारोपण अति दुर्लभ है। उन्होंने बताया कि प्रेरणा संस्था ने यह निर्णय लिया है कि सावन के इस महीने में रुद्राक्ष रोपण का अभियान निरंतर जारी रहेगा। इसी कड़ी में शनिवार को प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों एवं प्रेरणा संस्था सदस्यों ने गीता ज्ञान संस्थानम में रुद्राक्ष के पौधे लगाए।
उन्होंने कहा कि देश आज पर्यावरण की समस्या से जूझ रहा है। ग्लोबल वार्मिंग से पूरा विश्व आज परेशान है। वातानुकूलित यंत्रों की ठंडी हवा इस समस्या का हल नहीं कर सकती है। इसके लिए हमें पौधारोपण अभियान को चलना चाहिए, तभी हम अपनी जिम्मेवारी पूरी कर पाएंगे। वरना हमारी आने वाली संतान हमें सदा कोसती रहेंगी। सरकार के साथ-साथ जन मानस का भी कर्तव्य है कि वह अधिक से अधिक पेड़ लगाए ताकि इस समस्या से छुटकारा मिल सके।
संस्था के महासचिव हरकेश पपोसा ने कहा कि प्रेरणा संस्था का सावन के महीने में रुद्राक्ष के पौधे लगाना अति प्रशंसनीय कार्य है। सभी संस्थाओं को इसका अनुसरण करके इस धरा को हरी भरी बना कर अपना फर्ज निभाना चाहिए। इस अवसर पर प्रेरणा संस्था की पूरी टीम मौजूद रही। जिसमें यमुनानगर से दीप्ति गुप्ता, पटियाला से रानी उर्फ मीना गुप्ता, गुड़गांव से आशिमा गुप्ता, आशा सिंगला, शिल्पा सिंगला, अध्यक्ष जसवीर गुंबर, सुरेखा, नरेश गर्ग बंटी इत्यादि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
गीता ज्ञान संस्थानम से विजय नरूला ने प्रेरणा संस्था के पौधा रोपण अभियान की भूरी- भूरी प्रशंसा की और कहा कि गीता ज्ञान संस्थानम के दरवाजे प्रेरणा संस्था के लिए हमेशा खुले रहेंगे। इस शुभ कार्य में संस्थानम ने पूर्ण सहयोग दिया और उनके पदाधिकारी देवेंद्र और डा. तरूण शास्त्री इस अभियान में शामिल रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *