बाबैन,6 अगस्त राकेश शर्मा
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बाबैन सब-यूनिट में आयोजित बैठक में आगामी 11, 12 एवं 13 अगस्त 2026 को होने वाले तीन दिवसीय हड़ताल की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता सब-यूनिट सचिव विशाल सैनी ने की, जबकि मंच संचालन उप-प्रधान अजय कबीर ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन बिजली निगम के निजीकरण एवं हरियाणा एग्री डिस्कॉम बनाने के विरोध व कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में भाग लेकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कर्मचारी व उपभोक्ताओं तक सरकार विरोधी नीतियों की जानकारी पहुंचाई जाएगी तथा सभी कर्मचारियों को 11, 12 एवं 13 अगस्त को आयोजित आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर एसडीओ सुरेन्द्र सिंह कंबोज, संगठनकर्ता जसविंदर सिंह, अनिल सैनी, मोहित सैनी, सुच्चा सिंह जेई, सुरेन्द्र सिंह जेई, विनोद कुमार जेई, प्रमोद जेई, गुरमीत सिंह जेई, बलजीत सिंह एएफएम, रमणदीप सिंह, राहुल, सचिन, मुकेश शर्मा, रणधीर सिंह, प्रिंस एवं राजेश सहित अनेक कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *