कुरुक्षेत्र 6 अगस्त चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का मूल आधार है, पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। पेड़ हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन देने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने में भी अपना सहयोग देते है। पेड़ों से मिट्टïी का कटाव रुकता है, पेड़ों से हमें फूल, फल और जरुरतमंद लकड़ी भी प्राप्त होती है। इसलिए सभी को बढ़चढक़र पौधारोपण जैसे अभियानों में भाग लेना चाहिए।
चेयरमैन सुभाष कलसाना वीरवार को शाहबाद में स्थित मारकंडेश्वर हॉकी स्टेडियम में आयोजित पौधारोपण अभियान के दौरान बातचीत कर रहे थे। इससे पहले चेयरमैन सुभाष कलसाना, पार्षद ईशु सचदेवा, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, हॉकी स्टेडियम के कोच गुरबाज सिंह, सरपंच विक्रम अटवाण ने हॉकी स्टेडियम परिसर में पौधारोपण किया और उसको सरंक्षित रखने का संकल्प भी लिया। चेयरमैन सुभाष कलसाना ने कहा कि सरकार व वन विभाग का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण के माध्यम से आने वाली पीढिय़ों के लिए स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना है। पौधारोपण अभियान पर्यावरण को बचाने और हरा-भरा रखने की एक महत्वपूर्ण पहल है। सरकार और सामाजिक संस्थाएं मिलकर प्रदूषण कम करने, ऑक्सीजन बढ़ाने और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर पौधे लगाती है। एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों के जरिए लोगों को व्यक्तिगत रूप से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ी और उनके परिजन मौजूद रहे।
