कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की छात्र गतिविधि सेल द्वारा 11 अगस्त 2026 को प्रातः 10.30 बजे विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में लांचपैड – स्टेपिंग स्टोन टू एकेडमी जर्नी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय जीवन, करियर निर्माण, नेतृत्व क्षमता तथा व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का आयोजन आईएमएस के निदेशक प्रो. सिद्धार्थ एस. भारद्वाज के मार्गदर्शन में किया जाएगा।
निदेशक प्रो. सिद्धार्थ एस. भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा होंगे। विशिष्ट अतिथियों में हरियाणा सरकार के पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रतिबद्ध प्रयास के अध्यक्ष रोशन लाल (आईएएस सेवानिवृत्त), एनएमआईएमएस यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की निदेशक डॉ. ज्योत्सना सिंह तथा एक्जीक्यूटिव लाइफ कोच एवं प्रेरक वक्ता एमएस. शिवानी आद्या शामिल रहेंगी। सभी विशेषज्ञ विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास, करियर नियोजन तथा सफलता के लिए आवश्यक कौशल पर मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राजन शर्मा हैं, जबकि डॉ. पलक बजाज, दिशा कक्कड़ एवं जयंत दलाल कार्यक्रम समन्वयक हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *