कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन एवं कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के निर्देशन में समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. विदुषी त्यागी की अगुवाई में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए एक समिति का गठन किया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से गुरुवार को आयोजित बैठक में कार्यक्रम के प्रत्येक पहलू पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, कार्यक्रम स्थल की सजावट, ध्वजारोहण समारोह, अतिथियों के स्वागत, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, बैठक व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों को लेकर विस्तृत योजना तैयार की गई। समिति के सभी सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए, ताकि समारोह गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। बैठक में विश्वविद्यालय के सुरक्षा प्रभारी प्रो. मनोज तंवर, प्रो. सचिन शर्मा, प्रो. मनीषा खत्री, डॉ. आशीष नांदल, डॉ. प्रेरणा शर्मा,  डॉ. लविना, अधीक्षक जोगिंद्र कुमार, पवन नांदल, निवारिक सैनी व क्लर्क रजनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *