करनाल। स्वस्थ जीवन की दिशा में नई पहल के तहत बुधवार को विकास कॉलोनी में एनेजिक इंडिपेंडेंट डिस्ट्रीब्यूटर–केंगन वाटर मशीन के शुभारंभ पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य रूप से पहुंचीं महापौर रेणु बाला गुप्ता ने इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र की नींव है। शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल प्रत्येक व्यक्ति के स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक पर आधारित ऐसी पहल और दूरगामी सोच लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं।
महापौर ने कहा कि जल की शुद्धता सीधे तौर पर मानव स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है। गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयास समाज के लिए उपयोगी और सराहनीय हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सकारात्मक जीवन का माध्यम बनेगी।
समारोह के दौरान महापौर रेणु बाला गुप्ता ने आधुनिक जल शुद्धिकरण तकनीक पर आधारित केंगन वाटर मशीन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और इसकी कार्यप्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि बदलते समय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना जरूरी है और ऐसी तकनीकें लोगों को स्वस्थ विकल्प उपलब्ध कराने में सहायक साबित होंगी।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर कमलेश अरोड़ा, ऋतु अरोड़ा, विनोद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह में सभी ने स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व पर विचार साझा किए।
