कुरुक्षेत्र 5 अगस्त जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार 1 जुलाई 2026 को अहर्ता तिथि मानकर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान प्राप्त किए जा रहे दावे व आपत्तियां (नए जोड़े जाने वाले नामों, मतदाता सूची से हटाए जाने वाले नामों तथा विवरणों में संशोधन) बारे सूचना जिला प्रशासन की वेबसाइट कुरुक्षेत्रा.जीओवी.इन में दिए गए लिंक लिस्ट ऑफ क्लेम एंड ऑब्जेक्शन इन ड्राफ्ट रोल में जाकर प्राप्त की जा सकती है। आमजन इस लिंक पर जाकर दावे व आपत्तियां से संबंधित सूचना ले सकते है।
