कुरुक्षेत्र, 04 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में केयू शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में 20 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक दस दिवसीय प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान की प्राचार्या प्रो. अनीता दुआ ने आईटीईपी के प्रथम वर्ष के नूतन छात्रों का अभिनंदन व स्वागत करते हुए कहा कि नूतन विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय की संस्कृति से परिचित करना जरूरी है। नियमित कक्षाओं से पहले प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के वातावरण, नियमों, संस्कृति और अन्य छात्रों से परिचित करवाकर उनमें आत्मविश्वास, आपसी सद्भाव की भावना को पैदा करता है।
इस अवसर पर केयू मुख्य सुरक्षा अधिकारी व राष्ट्रीय सेवा योजना के इंचार्ज प्रो. आनंद कुमार ने नूतन छात्रों को समाज की निस्वार्थ, निष्काम भाव से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। कुवि के प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता ने विद्यार्थियों को सदाचरण करने का आह्वान किया।
वहीं हॉस्टल वार्डन डॉ. पूनम शर्मा ने विद्यार्थियों को छात्रावास संबंधी नियमों की जानकारी दी। केयू महिला अध्ययन शोध केन्द्र की निदेशिका प्रो. वनिता ढींगरा ने लैंगिक संवेदनशीलता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर ,सम्मान एवं गरिमा पूर्ण वातावरण प्राप्त होना चाहिए। उन्होंने केयू आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका, कार्यप्रणाली एवं शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।
संस्थान के शिक्षक दिविज गुगनानी ने यूथ रेड क्रॉस, डॉ. दिग्विजय सिंह ने अकादमिक कैलेंडर, ,डॉ. ममता चावला ने सिलेबस, डॉ. अंग्रेज सिंह ने ड्रामा क्लब पूजा सैनी ने लिटरेरी क्लब, डॉ. रीता सैनी ने इको क्लब, डॉ. रोहिणी और रीना यादव ने आर्ट क्लब, कंवलप्रीत कौर संगीत एवं नृत्य क्लब और डॉ. मनप्रीत कौर ने ड्रामा क्लब की जानकारी प्रदान करते हुए क्लब की सदस्यता ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर इस्कॉन केंद्र की तरफ से वक्ता अभिषेक भारद्वाज ने मानसिक स्वास्थ्य पर बल दिया। प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के कार्यालय से योगेंद्र, सपना व जगीर ने आइडेंटी कार्ड, एग्जाम फॉर्म भरने सम्बन्धी सूचना प्रदान की। संजय ने पुस्तकालय संबंधी जानकारी प्रदान करते हुए रीडिंग कक्ष के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।