कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज (आईपीएस) द्वारा कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के नेतृत्व में भारत सरकार के राष्ट्रव्यापी ’नशा मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निदेशक प्रो. नीरा राघव के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा उन्हें नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।

यह आयोजन भारत सरकार की माय भारत नशा मुक्त युवा, विकसित भारत 2047 पहल के तहत किया गया। प्रतियोगिता में बी. फार्मेसी के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने रचनात्मक एवं प्रभावशाली पोस्टरों के माध्यम से नशे के सामाजिक, मानसिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों को रेखांकित किया। साथ ही स्वस्थ, जिम्मेदार एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया। प्रो. नीरा राघव ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें समाज के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
प्रो. नीरा राघव ने बताया कि बी. फार्मेसी के 22 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में रक्षिता ने प्रथम, रुद्र प्रताप ने द्वितीय तथा दीपाली एवं निशांत ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। लक्ष्य एवं लक्ष्मी को उनकी रचनात्मक सहभागिता के लिए सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन जूलॉजी विभाग के प्रो. दीपक बब्बर तथा रसायन विभाग की डॉ. आशु चौधरी ने किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *