अंबाला, 3 अगस्त। 
उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम दर्शन कुमार ने आमजन की शिकायतें सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना है। एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की समस्याओं का निदान करना है। इसलिए सभी अधिकारी प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटारा सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों में आमजन की व् समस्याएं सुनी जाती हैं तथा संबंधित विभागों को त्वरित समाधान हेतु मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
शिविर में अंबाला शहर हरि नगर निवासी पारस ने अपने पिता ओम प्रकाश की वृद्धावस्था सम्मान पेंशन का लाभ लेने को लेकर, गांव मण्डौर से फुलवती ने स्वचलित व्हील चेयर उपलब्ध करवाने के संबंध में, गांव जेतपुरा से सचिन कुमार ने फैमिली आईडी से बिजली के बिल को हटवाने को लेकर, गांव बीबीपुर शहजादपुर से कामना ने फैमिली आईडी में से नाम कटवाने बारें व अन्य समस्याएं रखी गई। एसडीएम ने सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके सम्बधिंत विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *