कुरुक्षेत्र 3 अगस्त हरियाणा सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम वीबी-ग्राम-जी के अंतर्गत जि़ला स्तरीय विशेष पौधरोपण अभियान के पांचवें दिन ग्राम पंचायत शाहजादपुर में पौधरोपण अभियान चलाया गया। जिला परिषद् एवं डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीरेन्द्र चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में शिव धाम परिसर, अमृत सरोवर के किनारे व मुख्य सडक़ के दोनों ओर पर 200 पौधे रोपे गए।
सोमवार को आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी लाडवा सुशील कुमार मंगला ने बरगद का पौधा लगाकर किया। बीडीपीओ सुशील कुमार मंगला ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार है। इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि आज हम पर्यावरण संरक्षण के लिए गंभीर प्रयास करेंगे तो आने वाली पीढिय़ों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध करा सकेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत शाहजादपुर में लगभग 200 पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रतिनिधि द्वारा बीडीपीओ सुशील कुमार मंगला, एबीपीओ संजय नागवान, जेई उज्ज्वल कुमार तथा ग्राम सचिव अजय कुमार का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों सहित गणमान्य व्यक्ति राजेश कुमार सरपंच प्रतिनिधि, सरपंच प्रतिनिधि खरकाली स्वर्ण सिंह, सुरेश कुमार, संदीप कुमार, रविन्द्र कुमार आदि गांव के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पौधारोपण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
