अंबाला। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज जरनल डायर को लंदन जाकर मौत के घाट उतारने वाले शहीद उधम सिंह को उनके 87वें बलिदान दिवस पर उन्हें याद किया और उधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज देश के 140 करोड़ लोग जो आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं वह उधम सिंह जैसे शूरवीरों के बलिदान के कारण ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए और देशद्रोही ताकतों खालिस्तानी मुहिम के खिलाफ देश की जनता को जन आंदोलन तैयार करना होगा और वीरेश शांडिल्य ने कहा कि देश के युवाओं को भारत के तिरंगे व संविधान के लिए उधम सिंह की तरह हर कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना चाहिए। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जिस तरह जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए उधम सिंह लंदन पहुंचे और उन्होंने जरनल डायर को मौत के घाट उतारा और जिसके बाद उन्हें फांसी हुई ऐसे महान शूरवीरो को हमेशा एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया नमन करता रहेगा और उनकी सोच पर पहरा देते रहेंगे। वीरेश शांडिल्य ने इस मौके पर उधम सिंह की प्रतिमा के समक्ष संकल्प लिया कि वह हमेशा आतंकवाद के खिलाफ, खालिस्तानी मुहिम के खिलाफ और राष्ट्रद्रोही ताकतों के खिलाफ मुहिम जारी रखेंगे। वहीं वीरेश शांडिल्य ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि आजादी के बाद लगातार भारतीय करंसी पर महात्मा गांधी की फोटो लग रही है अब समय आ गया है जब भारतीय करंसी पर उन शहीदों के चित्र छपने चाहिए जिन्होंने देश की आजादी के लिए फांसी के फंदों को चूमा चाहे उसमें उधम सिंह हों या भगत सिंह राज गुरू सुखदेव या फिर सुभाष बोस या चंद्रशेखर आजाद, लाला लाजपतराय हों, मदन लाल ढींगरा, खुदीराम बोस करतार शराबा जैसे तमाम शूरवीरों के भारतीय करंसी पर फोटो छपे ताकि देश की युवा पीढ़ी को यह पता चल सके कि इस आजादी को पाने के लिए हमारे शूरवीरो ंने क्या क्या कुर्बानियां की है। इस मौके पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय सचिव राजिंदर सिंह बिट्टू, वासू पांचाल भी मौजूद थे।
