कुरुक्षेत्र, 1 अगस्त। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 2 अगस्त को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले नशा मुक्त युवाः विकसित भारत संकल्प अभियान’’’ की तैयारियों को लेकर शनिवार को कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में कमेटी रूम में वरिष्ठ समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कार्यक्रम से जुड़ी सभी समितियों के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियों, विद्यार्थियों की सहभागिता, सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, मीडिया समन्वय, पार्किंग, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी समितियों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि नशा मुक्त युवाः विकसित भारत संकल्प अभियान युवाओं को नशामुक्त जीवन के प्रति जागरूक करने की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि 2 अगस्त (रविवार) को प्रातः 9.00 बजे विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. असीम कुमार घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
बैठक में कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. नरेन्द्र कुमार, प्रो. रीटा, प्रो. डीएस राणा, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, उप-निदेशिका डॉ. जिम्मी शर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. आनंद कुमार, सहित डीन, निदेशक, विभागाध्यक्ष व अधिकारी मौजूद रहे।
