कुरुक्षेत्र। सैनी समाज सभा, कुरुक्षेत्र में एलएनजेपी अस्पताल के सेवानिवृत्त तकनीकी अधिकारी कर्मवीर सैनी के सम्मान में एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं प्रशासनिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर कर्मवीर सैनी के दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की तथा उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व सांसद राजकुमार सैनी, पूर्व विधायक पवन सैनी, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, समाजसेवी कृष्ण बजाज, सैनी महासभा के महासचिव अवतार सैनी, उपाध्यक्ष सत्यवान सैनी, सरपंच रघुवीर सिंह, सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी तथा संरक्षक नरेश सैनी, गीता निकेतन आवासीय विद्यालय के प्राचार्य नारायण सिंह व विद्यालय के शिक्षकगण सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने कर्मवीर सैनी को सेवानिवृत्ति पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर सेवानिवृत कर्मवीर सैनी की धर्मपत्नी शिक्षिका डा. सुरेंद्र कौर सैनी ने सभी का आभार जताया। वक्ताओं ने कहा कि कर्मवीर सैनी ने अपने सेवाकाल के दौरान ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनके कार्य और व्यवहार से उन्होंने अस्पताल तथा समाज में सम्मानजनक पहचान बनाई। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने उन्हें स्मृति-चिह्न एवं सम्मान भेंट कर उनके योगदान की सराहना की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *