कुरुक्षेत्र, 30 जुलाई : धर्मनगरी के शिव मंदिरों और शिवालयों में शुरू हुए सावन पूजन के साथ मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में सावन के पहले दिन विधिवत सावन पूजन प्रारंभ हुआ।

सावन के पहले दिन ही अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ नाथ पुरी व अन्य संतों के सान्निध्य में पार्थिव शिवलिंग अभिषेक भी शुरू हुआ। मंदिर में महीना भर चलने वाला सावन पूजन मंत्रोच्चारण के साथ प्रारम्भ हुआ। इसी के साथ सावन के पहले दिन यजमान परिवारों द्वारा पार्थिव शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। इस मौके पर पूजन में भाजपा नेता अर्जुन त्यागी, निशा गोयल, नीरज त्यागी, आर्य त्यागी, प्रकाश, जरनैल कौर निशा एवं विराज इत्यादि विशेष तौर पर शामिल हुए।
इस उपरांत महंत जगन्नाथ पुरी द्वारा विधिवत रुद्राभिषेक करवाया गया। भगवान भोलेनाथ के प्रिय पवित्र सावन महीने के पहले दिन भगवान शिव एवं माता पार्वती का पूजन हुआ। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि भगवान भोलेनाथ के प्रिय भक्त ऋषि मारकंडेय की तपोस्थली पर सावन की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने बताया कि इस पूजन के लिए दूर दूर से शिव भक्त पहुंचते हैं तथा भक्त भगवान शिव की विशेष पूजा आराधना करके भोले भंडारी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महंत जगन्नाथ पुरी के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होकर अपने भक्तों पर कृपा करते हैं।
सावन के पहले दिन पार्थिव शिवलिंग अभिषेक के उपरांत पार्थिव शिवलिंग को ऋषि मारकंडेय को समर्पित करते हुए मारकंडा नदी में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर सावन पूजन में स्वामी संतोषानंद, स्वामी रामनाथ पुरी, जय नारायण, मोहित बावा। सतबीर सैनी, गोपाल गिरी, विजय गिरी, उद्धव, विश्वनाथ पुरी, आराधना, आदित्य, निरुम शाह, बिल्लू पुजारी, प्रतीक, अनिल कुमार, वीणा व उर्मिला इत्यादि मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *