कुरुक्षेत्र 30 जुलाई मेरा युवा भारत कुरुक्षेत्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आज राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेक्टर 13 कुरुक्षेत्र में नशा मुक्ति युवा का विकसित भारत कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रचलन से हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष सुभाष कलसाना तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कमल बत्रा, आचार्य सतबीर शर्मा, प्रधानाचार्य रमेश सैनी, प्रधानाचार्य सपना कपिल उपस्थित रहे।
हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष सुभाष कलसाना ने युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना, उन्हें नशा मुक्ति जीवन अपने के लिए प्रेरित करना तथा विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है तथा नशा मुक्त भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचना है। इस कार्यक्रम में संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद विवाद, शॉर्ट फिल्म, नारा लेखन, शायरी सहित कल 8 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया तथा सभी प्रतियोगिताओं का विषय नशा मुक्ति युवा रखा गया।
संगीत प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र, नुक्कड़ नाटक में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीड़ मथाना, चित्रकला में वंशु, वाद विवाद प्रतियोगिता में कुमकुम मितल, नारा लेखन प्रतियोगिता मे जानवी, शॉर्ट फिल्म में शुभम, कविता लेखन में रितिका देवी तथा नृत्य में जानहवी विजेता रहे। अंत में मेरा युवा भारत कुरुक्षेत्र द्वारा सभी युवाओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात् मेरा युवा भारत, कुरुक्षेत्र के उपनिदेशक सुरमई शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ भाग लेने के लिए धन्यवाद किया तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संस्थान के प्रधानाचार्य, अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी का धन्यवाद किया।
