कुरुक्षेत्र 29 जुलाई। धर्मनगरी की संगीत और कला क्षेत्र में अग्रणी संस्था सृजन द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने शिरकत की। समारोह के दौरान कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महान विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में, हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित सृजन श्री सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी की उपस्थिति में संस्था के पदाधिकारी डा. योगेश्वर जोशी ने उन्हें यह सम्मान भेंट किया।
कलाकारों का संरक्षण और कला का संवर्धन हमारा मुख्य ध्येय- महेश जोशी
—–
सम्मान ग्रहण करने के बाद दर्शकों और कला प्रेमियों को संबोधित करते हुए हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने संस्था सृजन का आभार व्यक्त किया। कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर कला और संगीत की त्रिवेणी बहाने में सृजन संस्था का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा, यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि हरियाणा की उस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उन सभी जमीनी कलाकारों का सम्मान है जो दिन-रात कला को जीवित रखने में जुटे हैं। हरियाणा कला परिषद प्रदेश के हर कोने में कला और संस्कृति के संवर्धन तथा कलाकारों के कल्याण व संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और आगे भी यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।