कुरुक्षेत्र, 28 जुलाई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा के दिशा-निर्देश में आज कुरुक्षेत्र जिले में आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर पांच स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र के आयुष विंग में ओपीडी जागरूकता गतिविधि के दौरान मरीजों को सूक्ष्म व्यायाम, ग्रीवा संचालन और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया।
डॉ. शुभम ने तनाव प्रबंधन विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि नियमित योग, प्राणायाम और संतुलित दिनचर्या से मानसिक तनाव को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। पीएचसी सारसा में भी ओपीडी में योग जागरूकता शिविर लगाया गया, जिसमें मरीजों और स्टाफ को दैनिक योग के लाभ बताए गए और सरल योग अभ्यास करवाए गए।
लोहार माजरा द्वारा गांव कम्बोड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. जागीर सिंह ने कुल 55 मरीजों का निरीक्षण किया और रणसिंह फार्मासिस्ट ने मरीजों को दवाइयां वितरित की। इस दौरान योग सहायक सोनिका ने योग अभ्यास करवाया। कार्यक्रम में योग इंस्ट्रक्टर स्वाति और पार्ट टाइम योग प्रशिक्षक विजय भी उपस्थित रहे।
पर्यावरण संरक्षण के अंतर्गत दो स्थानों पर पौधारोपण किया गया। गांव सैंसा की व्यायामशाला के सौंदर्यीकरण के लिए रॉयल पाम के 85 पौधे गांव के सरपंच कृष्ण कुमार के सहयोग से लगाए गए। इस अवसर पर आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पंकज शर्मा, योग सहायक शिव कुमार और अनुराग रविश उपस्थित रहे।
सेंट्रल बैंक के प्रांगण और जीएडी मथाना में औषधीय पौधों का पौधारोपण भी किया गया, जिसमें आंवला और इमली के पौधे शामिल रहे। आयुष विभाग का उद्देश्य आमजन को योग, स्वास्थ्य सेवाओं और हरियाली के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज का निर्माण करना है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *