कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी प्रवीन कुमार उर्फ भूरा वासी रविदास कॉलोनी लाडवा हाल किरायेदार नील कोठी लाडवा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 6.76 ग्राम हैरोइन/स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 27 जुलाई 26 को एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक अशोक कुमार, सहायक उप निरीक्षक सुखवीर सिंह, मुख्य सिपाही नवीन कुमार, सिपाही सचिन, अमित व गाड़ी चालक सिपाही प्रिंस की टीम अपराध की तलाश में बस अडडा लाडवा के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि प्रवीन कुमार उर्फ भूरा वासी रविदास कॉलोनी लाडवा हाल किरायेदार नील कोठी लाडवा जिला कुरुक्षेत्र अवैध रूप से हैरोइन/स्मैक बेचने का धंधा करता है। आज भी प्रवीन कुमार उर्फ भूरा अपने घर से पैदल चलकर टैगोर स्कूल नील कोठी लाडवा के पास हेरोइन/स्मैक बेचने के लिए आएगा। कस्बा लाडवा के नामपता नामालूम नशे के आदी व्यक्ति उससे हेरोइन/स्मैक खरीदकर ले जाते हैं। यदि तुरंत उस स्थान पर पहुंचकर प्रवीन कुमार उर्फ भूरा को काबू करके उसकी नियमानुसार तलाशी ली जाए तो उसके कब्जे से काफी मात्रा में हेरोइन/स्मैक बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम टैगोर स्कूल नील कोठी लाडवा के पास पहुंची जहां पर एक नौजवान लड़का खडा  मिला जिसको पुलिस टीम ने काबू किया। पुलिस के पूछने पर उसने अपना नाम प्रवीन कुमार उर्फ भूरा वासी रविदास कॉलोनी लाडवा हाल किरायेदार नील कोठी लाडवा जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 6.76 ग्राम हैरोइन/स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना लडवा में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ जिला करनाल, यमुनानगर व कुरुक्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के 9 मामले दर्ज हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *