कुरुक्षेत्र पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के आरोपी संदीप वासी मसुदपुर जिला हांसी हाल वासी जगदीश कालोनी हांसी व राजेश उर्फ राजी वासी पाना बुचैन जिला रोहतक हाल वासी जगदीश कालोनी हांसी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 20 फ़रवरी 25 को बलबीर सिंह वासी धनौरा जट्टान जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि दिनांक 20 फ़रवरी 25 को समय 2-40 बजे दोपहर को वह लडवा बस स्टैंड के सामने एटीएम से पैसे निकालने के लिये गया था1  जब उसने पैसे निकलवाने के लिये अपना एटीएम कार्ड लगाया और रकम डाली तो पैसे नहीं निकले। उसी समय दो नामपता नामालूम व्यक्ति एटीएम के अन्दर आए और उसका एटीएम कार्ड उससे लेकर पहले 3 हजार व दूसरी बार 2 रूपये की ट्राजैक्सन कराई। इसी दौरान उन्होने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया जो मुझे पता नही लगा। कुछ देर बाद उसके पास दस हजार कटने का का मैसज आया तो वो उसी समय लाडवा बैंक मे गया। उसने स्टेटमैन्ट निकलवाई तब तक उसके से 35 हजार रूपए कट चुके थे। उसने बैंक में एटीएम कार्ड चैक करवाया तो पाया कि उसका एटीएम कार्ड बदला गया है। जिसकी शिकायत पर थाना लडवा में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई।

दिनांक 27 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह के मार्गनिर्देश में पीएसआई विशाल कुमार, सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार, ऋषि, संजीव कुमार व सिपाही रवि की टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने के आरोपी संदीप वासी मसुदपुर जिला हांसी हाल वासी जगदीश कालोनी हांसी व राजेश उर्फ राजी वासी पाना बुचैन जिला रोहतक हाल वासी जगदीश कालोनी हांसी जिला हांसी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 30 हजार रूपये बरामद किये गए। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *