कुरुक्षेत्र पुलिस में सहकारी समिति में पद का दुरुप्रयोग करके धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्ग दर्शन में आर्थिक अपराध शाखा कुरुक्षेत्र की टीम ने अपने पद का दुरुप्रयोग करके सहकारी समिति में करीब 1 करोड़ 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोपी दयाराम वास शांति नगर (कुरडी) जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है।

              जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में सुरजीत सिंह वासी शांति नगर (कुरड़ी) जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि दयाराम कृषि सहकारी समिति लिमिटेड शांति नगर में लिपिक के पद पर कार्यरत है। आरोपी 2019 से 2023 तक वह समिति में कार्यवाहक प्रबंधक रहा है। समिति में कार्यवाहक प्रबंधक रहते हुए आरोपी ने और ओवर ड्राफ्ट लिमिट के नाम पर करीब 10 लाख रुपए होम लोन के नाम पर, करीब 16 लाख रुपए गृह लोन के नाम पर, करीब 7 लाख रुपये पर्सनल लोन के नाम पर, 3 लाख रुपए शिक्षा के नाम पर तथा समिति के ग्राहकों द्वारा निकाली गई वह जमा की गई राशि के ब्याज में हेरा फेरी करके ब्याज सहित कुल रकम करीब 1 करोड़ 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। जिसकी शिकायत पर थाना झांसा में मामला दर्ज करके जांच आर्थिक अपराध शाखा के उप निरीक्षक महेंद्र सिंह को सौंपी गई।

               दिनांक 24 जुलाई 2026 को आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार की टीम ने आरोपी दयाराम वासी शांति नगर कुरडी जिला कुरुक्षेत्र को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। मामले में जांच जारी है।

फोटो समाचार

नशामुक्त जागरूकता अभियान के तहत पुलिस टीम ने ग्रामीणों और युवाओं को किया जागरूक ।

नशामुक्त टीम ने खेल, पढ़ाई और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का दिया संदेश ।

कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाया जा रहा जागरूकता अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस की नशामुक्त टीम ने 27 जुलाई 26 को सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में पहुंचकर आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना तथा समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में जनसहभागिता बढ़ाना है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 जुलाई 26 को जिला पुलिस की नशामुक्त टीम ने गांव बेरथला, सैनी माजरा, व राम नगर में जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल व सुभाष चंद ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवार, समाज और आने वाले भविष्य को भी प्रभावित करता है। नशे की लत से आर्थिक, मानसिक और सामाजिक परेशानियां बढ़ती हैं तथा कई बार युवा अपराध की ओर भी बढ़ जाते हैं।

सहायक उप निरीक्षक ऋषि पाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे अपने परिवार और आसपास के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से युवाओं को खेलों, पढ़ाई और अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया ताकि वे अपना समय सही दिशा में लगाएं और नशे जैसी बुराई से दूर रहें। पुलिस टीम ने लोगों से यह भी आह्वान किया कि यदि किसी क्षेत्र में कोई व्यक्ति नशा बेचता है, नशे का सेवन करता है या युवाओं को नशे की ओर धकेलने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कुरुक्षेत्र पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन और आमजन के साझा प्रयासों को और मजबूत किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *