कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कृष्णा गेट की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी गणेश वासी गांधी नगर थानेसर जिला कुरुक्षेत्र व विकास उर्फ़ बिल्लू वासी कीर्ति नगर थानेसर को गिरफ्तार करके 3.49 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 23 जुलाई 2026 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार, मुख्य सिपाही जितेन्द्र कुमार व सिपाही अंकित झांसा रोड पर जनता स्कूल के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली गणेश वासी गांधी नगर थानेसर जिला कुरुक्षेत्र स्मैक/हैरोईन बेचने का काम करता है। आज भी वह अपने घर के बाहर गली में खड़ा होकर स्मैक/हैरोईन बेच रहा है। यदि तुरंत गणेश को काबू करके उसकी तलाशी ली जाये तो उसके कब्ज़ा से काफी मात्रा में स्मैक/हैरोईन बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम गाँधी नगर में गणेश के मकान के बाहर पहुंची जहाँ पर एक लड़का पुलिस को देखकर भागने लगा जिसको पुलिस टीम ने काबू किया। पुलिस टीम द्वारा नामपता पूछने पर उसने अपना नाम गणेश वासी गांधी नगर थानेसर जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उससे 3.49 ग्राम स्मैक/हैरोईन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके उप निरीक्षक राजेश कुमार ने आरोपी को गिरफतार कर लिया। पोलोइस टीम ने मामले के दूसरे आरोपी विकास उर्फ़ बिल्लू वासी कीर्ति नगर थानेसर जिला कुरुक्षेत्र को भी गिरफतार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *