बाबैन। राकेश शर्मा
पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बाबैन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना सेठी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने अपने ज्ञान, मेहनत और सादगी से पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को डॉ. कलाम के जीवन से प्रेरणा लेकर बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। विद्यालय के चेयरमैन सुरजीत सिंह सैनी ने कहा कि डॉ. कलाम केवल महान वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि युवाओं के प्रेरणास्रोत भी थे। उनका जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और देश के विकास में अपना योगदान दें।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों ने डॉ. कलाम के बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
पैराडाइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में
