रेवाड़ी में गुरु महाराज दक्ष प्रजापति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार 26 जुलाई को गुरु महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती धूमधाम से मनाई. जीएमडी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शहर के सैंड पाइपर टूरिस्ट कांप्लेक्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि दक्ष प्रजापति चौक पर MD हाउस में सम्मान समारोह कार्यक्रमका आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री रणवीर सिंह गंगवा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे. कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए भंडारा एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है. इस मौके पर संस्था की ओर से अपने द्वारा कराए गए कार्यों तथा उपलब्धि के बारे में भी बताया गया.
