कुरुक्षेत्र पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को सुलझाते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी रोहित राणा उर्फ खुशप्रीत वासी समानी जिला कुरूक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 12 जुलाई 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में लखविन्द्र सिंह वासी कलाल माजरा जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह जिला कचेहरी कुरुक्षेत्र में एक वकील पास मुंशी का काम करता है। दिनांक 11 जून 2026 को समय करीब 3 बजे उसकी मोटरसाइकिल नम्बर एचआर-78-1217 वकीलों की पांच मजिला इमारत के सामने से गेट नम्बर 2 से पंचायत भवन की तरफ जाने वाली रोड से चोरी हो गई। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-1 को सौंपी गई।

 दिनाक 23 जूलाई 2026 अपराध अन्वेषण शाखा-1 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक भजन सिंह की टीम ने मोटरसाईकिल चोरी करने के आरोपी रोहित राणा उर्फ खुशप्रीत वासी समानी थानेसर जिला कुरूक्षेत्र को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। मामले में चोरीशुदा मोटरसाइकिल पहले ही बरामद हो चुकी है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *