जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप मे राहुल वासी बपदा जिला कुरुक्षेत्र गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 5 अप्रैल 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई सतविन्द्र सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार, संजीव कुमार, मुख्य सिपाही बलदेव सिंह, सिपाही रवि, एसपीओ संजय कुमार व गाड़ी चालक प्रवीन कुमार की टीम एंटी नारकोटिक सैल में मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी धीरज चौहान वासी संगम मार्किट लाडवा जिला कुरूक्षेत्र को कपड़ों के शोरूम से काबू किया था। पुलिस द्वारा शोरूम की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 253 ग्राम अफीम बरामद हई थी। आरोपी के खिलाफ थाना लाडवा में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह की टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ मंगवाने के आरोपी अंकित कुमार वासी बपदा जिला कुरुक्षेत्र को भी गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 24 जुलाई 26 को प्रभारी एसआई सतविन्द्र सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह, सुशिल कुमार, मुख्य सिपाही राकेश व सुनील की टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी राहुल वासी बपदा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया ।
