कुरुक्षेत्र, 25 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने मई-2026 एवं दिसंबर-2025 परीक्षा सत्र के 22 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि  घोषित परिणामों में मई 2026 में आयोजित बी.पी.एड. चौथा सेमेस्टर (फ्रेश एवं री-अपीयर), बीएचएमसीटी द्वितीय सेमेस्टर (री-अपीयर, नॉन-सीबीसीएस), बीएचएमसीटी चौथा सेमेस्टर (सीबीसीएस), एम.एससी. जूलॉजी चौथा सेमेस्टर (एनईपी एवं सीबीसीएस री-अपीयर), बी.ए.-एलएल.बी. दसवां सेमेस्टर, एम.ए. वूमेन स्टडीज द्वितीय सेमेस्टर, बी.वोक. इन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट छठा सेमेस्टर, एम.एससी. फॉरेंसिक साइंस द्वितीय सेमेस्टर, बी.एससी. इंटीरियर डिजाइन चौथा सेमेस्टर (एनईपी), एम.एससी. एनवायरनमेंटल साइंस, एम.ए. फिलॉसफी चौथा सेमेस्टर तथा ज्ञानी की परीक्षाएं (मई-2026 सत्र) शामिल हैं।
डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि इसी प्रकार दिसंबर-2025 परीक्षा सत्र के अंतर्गत बी.कॉम. भाग-3 (डीडीई), बी.एड. प्रथम वर्ष (सीडीओई, फ्रेश एवं री-अपीयर), एम.एससी. स्टैटिस्टिक्स प्रथम एवं चतुर्थ सेमेस्टर (स्पेशल), बी.ए.-बी.एड. पाँचवां एवं सातवां सेमेस्टर (एचकेसीएल), बी.एससी. (बायोकेमिस्ट्री मेजर) प्रथम सेमेस्टर, चार वर्षीय एकीकृत बी.ए.-बी.एड. तृतीय सेमेस्टर तथा बीसीए (इंडस्ट्रियल लिंक्ड) प्रथम सेमेस्टर के परिणाम भी घोषित किए गए हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *