अंबाला।  एसए जैन स्कूल में शिक्षक के रूप में लंबे समय तक सेवाएं दे चुके 90 वर्षीय मास्टर हंसराज चुघ का 13 जुलाई 2026 को निधन हो गया था। आज अंबाला शहर के अग्रवाल भवन में अंबाला क्लब से जुड़े पवन चुघ, कांग्रेसी नेता तरूण चुघ व पत्रकार आशीष चुघ के पिता मास्टर हंसराज की श्रद्धांजलि सभा थी। मास्टर हंसराज की श्रद्धांजलि सभा में धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक संगठनों के इलावा पत्रकार जगत के लोग, वकील, समाजसेवी, उद्योगपति, शिक्षा जगत से जुड़े शिक्षक व प्रशासनिक अधिकारियों ने मास्टर हंसराज की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचकर परिवार को सांत्वना व मास्टर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। मंच से सुंदर भजनों के माध्यम से तिलक राज शास्त्री जी ने मास्टर हंसराज के जीवन पर प्रकाश डाला। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य, कांग्रेसी नेता देवेद्र बजाज, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन ने मास्टर हंसराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मंच का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट संदीप सचदेवा ने किया और मास्टर हंसराज के जीवन पर प्रकाश डाला और शोक प्रस्ताव पढ़े। मास्टर हंसराज परिवार को पूर्व केंद्रीय  कुमारी सैलजा, सांसद वरूण चौधरी, सांसद कार्तिकेय शर्मा, विधायक निर्मल सिह, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, कालका की विधायक शक्ति रानी, पूर्व मंत्री रणदीप सुरजेवाला ने शोक संदेश भेजकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। इस मौके पर अंबाला छावनी के कांग्रेस प्रधान एवं पूर्व पार्षद परविंदर परी, जिला ग्रामीण कांग्रेस के प्रधान दुष्यंत, एडवोकेट जसदेव सैनी, डॉ. प्रदीप कौशिक, पूर्व पार्षद यतिन बंसल, पूर्व पार्षद नीरज त्रिखा, पार्षद गुरप्रीत सिंह शाना, बरजिंदर वैष्णव, पार्षद गुरविंदर सिंह मानकपुर, कांग्रेसी नेता अशोक बरतिया, भाजपा नेता आशीष टक्कर, पूर्व मेयर सैलजा सचदेवा, बलजीत सिंह साहनी, अंबाला क्लब के चेयरमैन संजय सेठी, कांग्रेसी नेता विक्की चौहान, नरेंद्र गोयल, अमर पैलेस होटल के मालिक विकास जैन, भाजपा नेता अनुभव अग्रवाल, एडवोकेट संदीप शर्मा, नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रमेश सिंगला, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बीनू गर्ग, भाजपा नेता हर्ष सोनू सेठी, मेयर अक्षिता सैनी, भाजपा नेता अनुभव अग्रवाल, कांग्रेस नेता पूर्व प्रधान अरुण गर्ग, चेयरमैन कृपाल सैनी अंबाला  सिटी प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएटेड, पूर्व पार्षदयतिन बंसल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा बीनू गर्ग, भाजपा नेता हर्ष सोनू सेठी, भाजपा नेता अनुभव अग्रवाल, कांग्रेस नेता पूर्व प्रधान अरुण गर्ग, चेयरमैन कृपाल सैनी अंबाला  सिटी प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएटेड, संजीव शर्मा, मेयर अक्षिता सैनी, सीनियर एडवोकेट किरण बाला जैन, भाजपा नेता हितेंद्र चौधरी, कांग्रेसी नेता हिम्मत सिंह, पार्षद मनोज शर्मा, पार्षद आशु सैनी, पार्षद मनीष आनंद मन्नी, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान विनोद धीमान, पार्षद पूनम शर्मा, रोहन चावला, दीपक पोपली, संजीव सेठ, सतीश चावला, वीशू शर्मा, इशांन शर्मा, कश्यप शर्मा, सुरेज अरोड़ा टीटू, नरेश छाबड़ा, प्रतीक, गोल्डी चावला, रिटायर प्रिंसीपल पवन सोनी, मास्टर कुंदन लाल, मास्टर हंसराज सचदेवा, जैन स्कूल के पूर्व प्रिसीपल यशवीर शर्मा, पूर्व पार्षद मिथुन वर्मा, कांग्रेसी नेता नवीन गुप्ता, इनलो नेता चरणजीत सिंह मोड़ी व पूर्व सरपंच लखविन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच जसविंदर सिंह, इन लो नेता हरभजन सिंह, इनलो मेजर सोडा, गुरु सेवक सिंह संधु, हरियाणा गुरुद्वारा कमेटी के मेंबर गुरतेज सिंह, पार्षद अमन सूद, पार्षद पुनीत कवि, संजीव धीमान पप्पू, रजनीश गुप्ता, मोहित आहलुवालिया सहित भारी तादाद में धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक संगठनों के लोग व वकील, पत्रकार, शिक्षक जगत के लोग मौजूद थे। कांग्रेसी नेता तरूण चुघ की मेहनत और परिवार की छवि आज उनके पिता हंसराज चुघ की 13वीं पर नजर आ रही थी समाज के ऐसे ऐसे लोगों ने मास्टर हंसराज की श्रद्धांजलि समा में शिरकत की जो एक संस्थान थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *