कुरुक्षेत्र, 21 जुलाई। शहर के प्रसिद्ध दुखभंजन मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान वीर बजरंगी के भक्तों ने विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए पूर्णाहुति अर्पित की। मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।

हवन के उपरांत वीर बजरंगी का सिंदूर, पुष्प एवं आकर्षक श्रृंगार कर विशेष पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान चालीसा एवं राम नाम का स्मरण किया।

इस अवसर पर बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि हनुमानजी की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले भक्तों पर उनकी विशेष कृपा बनी रहती है। उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान श्रीराम के परम भक्त हैं और उन्हें प्रसन्न करने का सर्वोत्तम उपाय राम नाम का जाप करना है। जो व्यक्ति पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ श्रीराम का स्मरण करता है, उस पर बजरंगबली की कृपा सदैव बनी रहती है तथा उसकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

कार्यक्रम में मंदिर के मैनेजर एच.के. पाल, ज्ञान चंद पराशर, कुलवंत सिंह भट्टी, पंडित सुशील शास्त्री, सोहन लाल शर्मा, धर्मदत्त कौशिक, राजपाल कोहली, ओमप्रकाश शर्मा, यशपाल शर्मा, राजकुमार शर्मा, दर्शन पाहवा, लाल बहादुर शर्मा, पवन शर्मा अमीन, फूल सिंह शर्मा, मुन्ना तिवारी, सुभाष सैनी, राज रानी, मीना कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *