कुरुक्षेत्र, 20 जुलाई। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप कृषि निदेशक डा. बाबू लाल ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा स्मैम स्कीम 2026-27 के तहत बूम सौयर, साइलेज पैकिंग मशीन, फर्टिलाइजर ब्रॉडकास्टर, शुगरकेन थैस कटर, मल्टीक्रॉप बैड प्लान्टर, प्टेटो प्लान्टर, लेजर लैण्ड लैवलर, न्यूमेटिक प्लांटर, रोटावेटर, ट्रैक्टर ऑपरेटिड पावर विडर तथा, सब सोयलर इत्यादि 25 प्रकार के विभिन्न कृषि यंत्रों के लिये जिला कुरुक्षेत्र के किसानों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किए गए थे।
उप कृषि निदेशक डा. बाबू लाल ने बताया कि जिला में विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए कुल 2549 आवेदन प्राप्त हुए है। अनुसूचित जाति के किसानों के सभी कृषि यन्त्रों के लिए किए गए आवेदन स्वीकार कर लिए गए है। सामान्य श्रेणी के किसानों को अनुदान पर एक ही यन्त्र दिया जाना है।
उन्होंने कहा कि सामान्य श्रेणी के किसान जिन्होने रोटावेटर या लेजर लैण्ड लैवलर को छोडक़र अन्य किसी भी कृषि यन्त्रं के लिए पहली प्राथमिकता के तौर पर ऑनलाईन आवेदन किया है उनके आवेदन स्वीकार कर लिए गए है जबकि रोटावेटर, लेजर लैण्ड लैवलर मशीनो के लिए आवेदन लक्ष्य से अधिक प्राप्त हुए है, इन आवेदनों के लिए किसानों का चयन पोर्टल पर कृषि विभाग द्वारा तैयार किए गए सॉफटवेयर द्वारा ड्रा के माध्यम से किया जाना है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कमेटी द्वारा दिनांक 21 जुलाई को प्रात: 10:30 बजे सभागार नया लघु सचिवाल में ऑनलाईन ड्रा किया जाएगा।
सहायक कृषि अभियन्ता, राजेश वर्मा ने कहा कि किसानों द्वारा अपने दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, वैलिड ट्रैक्टर आरसी, लघु किसान/सीमांत किसान का लाभ लेने के लिये मालिकाना जमीन सम्बन्धी उचित पटवारी रिपोर्ट सहायक कृषि अभियन्ता कार्यालय में जमा करवाने होगें। रोटावेटर और लेजर लैण्ड लैवलर को छोडक़र अन्य यन्त्रो के लिए अपने कागजात जमा करवाने की अन्तिम तिथि 23 जुलाई 2026 है जबकि रोटावेटर और लैजर लैण्ड लैवलर के लिये ड्रा में चयनित किसान अपने दस्तावेज 26 जुलाई 2026 तक कार्यालय में जमा करवा सकेगें। दस्तावेजों की जाँच उपरांत किसानों को ऑनलाइन परमिट जारी किए जाएंगे जिन्हें किसान स्वयं डाउनलोड कर सकते हैं। परमिट डाउनलोड करने व मशीन खरीदने की अन्तिम तिथि 18 अगस्त 2026 है। किसान द्वारा कृषि यंत्र खरीदकर अपने बिल, ईवे-बिल और लोकेशन आधारित फोटो डीलर के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करवाने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 तय की गई है।
