बसंत विहार के नागरिकों से आत्मीय मुलाकात, कुशलक्षेम जानकर साझा किया अपनापन
परिवार जैसा प्रेम और जनता का आशीर्वाद ही जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा : महापौर
करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने रविवार को बसंत विहार के निवासियों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर महापौर ने नागरिकों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उनके स्नेह, विश्वास और सहयोग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। महापौर ने कहा कि विकसित करनाल के निर्माण में जनता का विश्वास सबसे बड़ा संबल है। पूरी तरह पारिवारिक और आत्मीयता से परिपूर्ण वातावरण में लोगों ने महापौर का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
चौधरी कॉलोनी स्थित अपने निवास पर क्षेत्रवासियों से बातचीत में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि जनता के बीच रहना, उनके सुख-दुख में सहभागी बनना और उनका स्नेह प्राप्त करना उनके सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
उन्होंने कहा कि अपने प्रियजनों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जानना तथा उनके स्नेह, विश्वास और आत्मीय आशीर्वाद को प्राप्त करना अत्यंत सुखद, प्रेरणादायी और ऊर्जा प्रदान करने वाला अनुभव है। परिवार का प्रेम, अपनापन और सहयोग जीवन में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक प्रेरणा का संचार करता है।
महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि करनाल की जनता ने हमेशा उन्हें भरपूर प्रेम, विश्वास और सम्मान दिया है। यही विश्वास उन्हें पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शहर के विकास एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जन मानस का स्नेह, विश्वास एवं आत्मीयता ही जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। सभी के इस प्रेम और सहयोग के लिए हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जनसेवा का यह संकल्प सम्मानित करनालवासियों के आशीर्वाद और विश्वास से निरंतर मजबूत होता रहेगा।
इस अवसर पर बसंत विहार के नागरिकों ने भी महापौर द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनहित के प्रति उनकी सक्रिय कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने महापौर को भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *