पिहोवा 16 जुलाई – उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल व उत्तरी क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। अभी तक स्थिति बिल्कुल सामान्य है और किसी प्रकार का खतरा नहीं है। एसडीएम गुरविंदर सिंह ने वीरवार को गांव जलबेडा व झांसा मारकण्डा का निरीक्षण किया। उन्होंने इस मौके पर अधिकारिओ को उचित दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम गुरविंद्र सिंह ने अधिकारियों को बाढ जैसी स्थिति से निपटने के दिशा-निर्देश  देते हुए कहा कि यदि भारी मात्रा में बरसाती पानी से मारकण्डा नदी का जल स्तर बढ़ता है तो पिहोवा उपमंडल में भी बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग तैयार रहें ताकि आमजन को किसी प्रकार कि समस्यां का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि पिहोवा के निचले इलाकों में जलभराव होने, यातायात बाधित होने तथा अन्य समस्याएं पैदा होने की प्रबल संभावनाए हो सकती है। इसलिए प्रशासन द्वारा अधिकारियों की टीमे गठित की गई हैं, जो दिन-रात बाढ़ स्थिति पर निगरानी रखेंगी तथा आमजन की सुरक्षा का ध्यान रखेंगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *