अंबाला।  लघु समाचार पत्रों के संपादकों के पक्ष में अंबाला प्रैस क्लब सोसायटी उतर गई है और लघु समाचार पत्रों की मान्यता व बंद किए विज्ञापनों को बहाल करवाने की मांग को आज अंबाला प्रैस क्लब सोसायटी का एक शिष्टमंडल अध्यक्ष सुमन भटनागर के नेतृत्व में पूर्व गृह मंत्री व वर्तमान बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज को उनके छावनी निवास पर मिला व ज्ञापन सौंपा। शिष्टमंडल में वीरेश शांडिल्य, हरिंदर गुलाटी, आशीष अग्रवाल मौजूद थे। अंबाला प्रैस क्लब सोसायटी ने अनिल विज को सौंपे ज्ञापन में कहा कि 2005 से 2024 तक लगातार लघु समाचार पत्रों के संपादकों की सरकार ने मान्यता की हुई थी और लघु समाचार पत्रों को राज्य सरकार विज्ञापन भी दे रही थी लेकिन 2024 में नायब सैनी सरकार ने लघु समाचार पत्रों के संपादकों की मान्यता व विज्ञापन बंद कर दिए। अनिल विज को सौंपे ज्ञापन में अंबाला प्रैस क्लब सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि अन्य पड़ोसी राज्यों में इस तरह का कोई फैसला सरकार ने नहीं लिया जिससे लघु समाचार पत्रों के संपादकों की वर्षों से चल रही मान्यता बंद कर दी हो या विज्ञापन बंद किए गए हों। यह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर राज्य सरकार का प्रहार है ज्ञापन में कहा गया कि 1919 में राष्ट्रपिता बापू गांधी ने यंग इंडिया लघु समाचार पत्र शुरू किया था और उसके माध्यम से आजादी की लड़ाई भी लड़ी। प्रैस क्लब सोसायटी ने कहा कि लघु समाचार पत्रों के विज्ञापन बंद कर उनके परिजनों के पेट पर राज्य सरकार ने लात मारने का काम किया। अंबाला प्रैस क्लब सोसायटी ने कहा कोई भी कानून बनता है वह उस दिन से लागू होता है जिस दिन बनाया जाता है लेकिन जिन लघु समाचार पत्रों को कई वर्षों से लगातार विज्ञापन मिल रहे थे उनके विज्ञापन बंद कर सरकार ने उनके साथ अन्याय किया है। बिजली, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने अंबाला प्रैस क्लब सोसायटी के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वह किसी कीमत पर भी लघु समाचार पत्रों के संपादकों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे संबंधित अधिकारियों के साथ साथ मुख्यमंत्री नायब सैनीसे भी लघु सामचार पत्रों की मान्यता व विज्ञापन बहाल करने को लेकर बात करेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *