कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी विवेक उर्फ़ नोना वासी पीपली जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके 5.97 ग्राम हैरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 10 जुलाई 26 को एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुशील कुमार, उप निरीक्षक महेन्द्र सिह, मुख्य सिपाही सुनील कुमार, राकेश कुमार व बलदेव सिह की टीम अपराध की तलाश में नजदीक पीपली चौंक कुरुक्षेत्र के पास मौजूद थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि विवेक उर्फ नोना वासी भगवान नगर कालोनी पीपली हैरोईन बेचने का काम करता है। आज भी विवेक उर्फ नोना अपने घर से पैदल-2 पुरानी अनाज मण्डी पीपली से निकलकर हैरोईन बेचने के लिये बस स्टैंड पिपली पर जायेगा। यदि तुरंत पुरानी अनाज मण्डी के नजदीक पीपली सर्विस रोड एनएच-44 पर नाकाबन्दी करके विवेक उर्फ नोना काबू करके उसकी तलाशी ली जाए तो उससे भारी मात्रा मे हैरोईन बरामद हो सकती है। सूचना पर पुलिस टीम एनएच-44 पुरानी अनाज मण्डी के नजदीक पीपली सर्विस रोड पर नाकाबंदी करके निगरानी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस टीम को पीपली की तरफ से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया जिसको पुलिस टीम ने रोककर उसका नापता पूछने पर उसने अपना नाम विवेक उर्फ़ नोना वासी पीपली जिला कुरुक्षेत्र बताया । पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्ज़ा से 5.97 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
