कुरुक्षेत्र, 9 जुलाई। हरियाणा सरस्वती हैरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेश पर बीड़ पिपली सरस्वती नदी पुल के साथ रास्ता बनाकर चिडिय़ा घर तक पहुंचाया जा रहा है। ये रास्ता तैयार होने के बाद पिपली चिडिय़ा घर जाने वालों को बस स्टैंड से रॉग साइड से होकर जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। ऐसा होने से हादसे होने का भय नहीं रहेगा और जाना भी आसान रहेगा।
उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने कहा कि दिल्ली या कुरुक्षेत्र की ओर से चिडिय़ा घर पिपली जाने के लिए बस स्टैंड पिपली के सामने से रॉग साइड होकर जाते हैं, जोकि जाने वालों के लिए बड़ी समस्या है और यहां पर हादसे होने का भी भय बना रहता है। इस समस्या पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संज्ञान लेते हुए समाधान करवाया है। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान करते हुए बीड पिपली के पास सरस्वती पुल के नीचे से चिडिय़ा जाने के लिए रास्ता तैयार किया जा रहा है। इस रास्ते के निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि चिडिय़ा घर जाने का रास्ता जल्द ही तैयार हो जाएगा। इसके बाद नागरिकों को रॉग साइड से जाने की जरुरत नहीं पड़ेगी। चिडिय़ा घर जाने के लिए पिपली पुल क्रॉस करके सर्विस लाइन से बीड पिपली सरस्वती नदी के पुल के नीचे से चिडिय़ा घर जाया जाएगे। इससे काफी नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और हादसे का भय भी खत्म हो जाएगा। इस सौगात पर उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच ने मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी का आभार व्यक्त किया।
