कुरुक्षेत्र पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना इस्माईलाबाद की टीम ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति गुलाब सिंह वासी लोटनी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 7 जुलाई 26 पुलिस को सूचना मिली कि गांव लौटनी मे एक महिला मकान मे मृत पडी है। सूचना पर थाना इस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक रामपाल, उप निरीक्षक राजपाल व मुख्य सिपाही सजीव कुमार की टीम मौका घटनास्थल लौटनी पर पहुंची। मौका पर सीन आफ क्राईम टीम को बुलाकर घटनास्थल का निरिक्षण किया गया। मौका पर मुनीश कुमार वासी पुण्डरी जिला कैथल ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह फलो की दुकान चलाता है। उसकी बहन की शादी बर्ष 2013 मे गुलाब सिंह वासी लोटनी के साथ की थी। उसकी बहन के पास दो बच्चे एक लडका और एक लडकी है। उसका जीजा गुलाब शराब का सेवन करता था मेरी बहन से मारपीट करता था। इस सम्बन्ध में उनकी कई बार पचायतें हुई लेकिन हर बार आरोपी के माता पिता उसका पक्ष लेते थे। उन्होंने पुण्डरी थाना में भी शिकायत दी थी जिसपर उसके सास ससुर पंचायती तौर अपने साथ ले आये थे। दिनाक 6 जुलाई 26 को रात्रि करीब 12 बजे के करीब गुलाब सिह का फोन कि आपकी बहन मर चुकी है उसको उठाकर ले जाओ। सुबह करीब 3-30 बजे जब वह अपने रिश्तेदारों के साथ अपनी बहन के घर पहुंचा तो देखा की उसकी बहन मृत अवस्था मे मकान मे पडी थी और उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। उसे शक है कि उसके ससुराल वालों ने ही उसकी बहन की हत्या की है। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच की। मृतक का पोस्टमार्टम एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र के बोर्ड द्वारा करवाकर नाश को वारसान के हवाले किए गया।
दिनांक 8 जुलाई 26 को थाना इस्माईलाबाद प्रभारी निरीक्षक रामपाल के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक राजपाल व मुख्य सिपाही सजीव कुमार की टीम ने पत्नी की हत्या के आरोपी पति गुलाब सिंह वासी लोटनी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया किया गया।
