कुरुक्षेत्र पुलिस की टीम ने नशीले पदार्थो की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने का आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में मंगलवार देर शाम को एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी विक्रम उर्फ़ दीपी वासी कीर्ति नगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 26 मई 26 को पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-दर्शन में जिला पुलिस की ओर से नशे की तस्करी, अपराधिक व अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए शहर थानेसर में सर्च अभियान चलाया गया था। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सुनील कुमार के दिशा-निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने स्वैट टीम के साथ शहर के कीर्ति नगर में सर्च अभियान चलाया था। सर्च अभियान के तहत नशीला पदार्थ रखने की एक महिला आरोपी वासी कीर्ति नगर को काबू किया था। तलाशी के दौरान आरोपी महिला के घर से 1 किलो 155 ग्राम गांजा व 1 लाख 36 हजार रूपये की नकदी बरामद हुई थी। एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने महिला आरोपी के खिलाफ थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
दिनांक 9 जुलाई 26 को एंटी नारकोटिक्स सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्गनिर्देश में उप निरीक्षक अशोक कुमार, सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, मुख्य सिपाही नवीन कुमार व सिपाही अमित की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी विक्रम उर्फ़ दीपी वासी कीर्ति नगर थानेसर कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया।
