निसिंग/करनाल, 8 जुलाई। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अशोक कुमार के मार्गदर्शन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आज निसिंग के माता सुंदरी कॉलेज में स्वीप जागरूकता गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा छात्राओं विशेषकर नए मतदाताओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी सूरज चौधरी की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर सुनील कुमार और सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की छात्राओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने की प्रक्रिया, ऑनलाइन फॉर्म भरने के तरीकों और वोट की ताकत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
