कुरुक्षेत्र पुलिस ने अवैध असला रखने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने अवैध असला रखने के आरोपी रवि वासी सुढपुर जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके एक देशी कट्टा 315 बोर बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने असला सप्लाई करने के आरोपी अहमदपुर जिला सहारनपुर यूपी वासी नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 6 जुलाई 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह, मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार, सिपाही रवि व गाड़ी चालक मुख्य सिपाही संजीव कुमार की टीम बस अड्डा शाहबाद के के पास मौजूद थी। सहायक उप निरीक्षक के मोबाइल पर फोटो सोशल मिडिया के माध्यम से आई, जिसमे एक लड़का हाथ में देसी कट्टा लेकर खड़ा है। पुलिस टीम को सूचना मिली कि यह नौजवान लड़का रवि वासी सुढपुर जिला कुरुक्षेत्र है जो इस समय रतनगढ़ पुल के नीचे खड़ा है। यदि तुरंत रेड की जाए तो आरोपी को अवैध असले सहित पकड़ा जा सकता है। सूचना पर पुलिस टीम रतनगढ़ पुल के नीचे पहुंची जहां पर एक लड़का खड़ा दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम में काबू करके उसका नामपता पूछने पर उसने अपना नाम रवि वासी सुढपुर जिला कुरुक्षेत्र को बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से एक कट्टा 315 बोर बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए असला सप्लाई करने के आरोपी अहमदपुर जिला सहारनपुर यूपी वासी नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया है। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
