कुरुक्षेत्र पुलिस ने सस्ती गाड़ी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में थाना कृष्णा गेट की टीम ने सस्ती गाड़ी दिलवाने के नाम धोखाधड़ी करने के आरोपी रूपकन शर्मा वासी रोहतक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

      जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में दिलबाग सिंह वासी डेरा संत सिंह जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि वह शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उसके दोस्त कुलदीप सिंह ने आरोपी रूपाकन शर्मा के माध्यम से एक गाड़ी खरीदी थी। उसके दोस्त कुलदीप ने बताया कि यह गाड़ी रूपाकन शर्मा ने कम दामों में दिलवाई है। जिसपर उसने कहा कि वह भी गाड़ी खरीदना चाहता है। उसने आरोपी रुपाकन शर्मा से कहा कि वह बड़ी गाड़ी लेना चाहता है तो आरोपी ने कहा कि वह फॉर्च्यूनर गाड़ी पर अच्छा डिस्काउंट दिलवा सकता है। आरोपी ने उसे सस्ती गाड़ी दिलवाने के लिए 31 लाख रुपए ले लिए लेकिन आरोपी ने उसे गाडी नही दिलवाई और 1.50 लाख रुपए वापस कर दिए।  लेकिन आरोपी ने 29.50 लाख अभी तक वापस नही किए हैं। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच की गई।

          दिनांक 4 जुलाई 2026 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार व मूल चंद की टीम ने सस्ती गाड़ी दिलवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी रूपाकन शर्मा वासी रोहतक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधी के दौरान आरोपी से 30 हजार रुपए बरामद किए गए। दिनांक 6 जूलाई 26 को आरोपी को माननीय अदालत की पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *