कुरुक्षेत्र 7 जुलाई। सोमवार देर शाम को गांधी नगर के पास युवकों पर गोली चलाने के आरोपियों को असला सप्लाई करने के आरोपी के साथ कुरुक्षेत्र पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारकर आरोपी को काबू कर लिया। सोमवार देर रात अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम मामले में असला सप्लाई करने के आरोपी विशाल उर्फ विक्की सोढ़ी वासी सोढ़ी जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करके असला बरामदगी के लिए गांव सोढ़ी लेकर गई थी। असला बरामदगी के बाद वापस लोटते समय नैशनल हाइवे-44 और गांव उमरी के बीच में आरोपी ने बाथरूम जाने का बहाना बनाकर गाड़ी को रुकवाया। जब पुलिस कर्मचारी आरोपी को गाड़ी से नीचे उतारकर बाथरूम के लिए लेकर गए तो आरोपी पुलिस कर्मचारी की बाजू पर दांत से काटकर भागने की कौशिश करने लगा। पुलिस टीम ने हवाई फायर करते हुए आरोपी को रुकने की चेतावनी दी लेकिन आरोपी नही रुका तो पुलिस ने आरोपी के पैर मे गोली मारकर उसे काबू किया। पुलिस ने आरोपी को ईलाज के लिए एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र में दाखिल करवाया है जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

               जानकारी देते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि दिनांक 14 जून 26 को सुबह करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गांधी नगर के पास कार सवार युवक ने दो युवकों पर गोली चलाकार भाग गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौका पर पहुंची तथा सीन आफ क्राईम को मौका बुलाकर छानबीन की गई। घायल युवक अमन वासी कीर्ति नगर व प्रिंस वासी गांधी नगर को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मौका से पुलिस को 5 खाली खोल और घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्कोर्पियो गाड़ी बरामद हुई थी। पुलिस ने पीड़ित प्रिंस वासी गाँधी नगर की शिकायत पर राहुल वासी बारना, टोनी वासी कुरुक्षेत्र व 3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी। मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच आपराध शाखा को सौपकर आरोपियों को गिरफतार करने के आदेश दिए थे। दिनांक 16 जून 26 को मामले के आरोपी टोनी वासी गांधी नगर व कपिल वासी छोटा बाजार थानेसर को सीआईए-1 की टीम ने मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया था।

2 देसी कट्टे सहित 4 मैगजीन तथा 20 जिन्दा रौंद बरामद: निरीक्षक मनदीप सिहं

         निरीक्षक मनदीप सिंह ने बताया कि आरोपी विशाल उर्फ विक्की सोढ़ी को गांधीनगर में गोली चलाने के मामले में गांव जापुवाला जिला गुरदासपुर पंजाब से गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से उसके गांव सोढी से 2 देसी कट्टा, 4 मैगजीन तथा 20 जिन्दा रौंद बरामद किए गए। अवैध असला बरामद करने के लिए ही पुलिस आरोपी को गांव सोढ़ी लेकर गई थी जहां पर वापसी में उमरी गांव और एनएच-44 के बीच में आरोपी ने पुलिस टीम से भागने की कौशिश की थी तथा पैर में गोली मारकर पुलिस टीम ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी विक्की सोढी ने मामले के आरोपी राहुल बारना और उनके साथियों को असला उपलब्ध करवाया था। आरोपी के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *