अंबाला।  विश्व हिन्दू तख्त एवं ब्राहामण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा व कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा के सांसद पुत्र कार्तिकेय शर्मा को आज सौ करोड़ सनातनियों का सम्मान करने पर भगवा दोशाला देकर सम्मानित किया और विनोद शर्मा व उनके समूचे परिवार को धार्मिक व विकास पुरूष बताया। वीरेश शांडिल्य ने कार्तिकेय शर्मा को सम्मानित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी एवं कालका की विधायक शक्ति रानी व उनके सांसद पुत्र कार्तिकेय शर्मा ने विधानसभा चुनावों में वायदा किया था कि शक्ति रानी शर्मा के विधायक बनने के बाद कालका काली माता मंदिर सिद्ध पीठ का जीर्णाद्वार का कार्य शुरू करवाया  जाएगा और अब शक्ति रानी शर्मा व  सांसद कार्तिकेय शर्मा के नेतृत्व में कालका काली माता मंदिर सिद्ध पीठ का पूर्ण रूप से जीर्णाद्वार का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि विनोद शर्मा व उनका पूरा परिवार धार्मिक है सनातन धर्म को मजबूत करता है और हरियाणा बनने के बाद अगर किसी विधायक ने कालका काली माता मंदिर सिद्ध पीठ का जीर्णाद्वार का कार्य शुरू किया तो वह पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा की पत्नी कालका की विधायक शक्ति रानी व उनके सांसद बेटे कार्तिकेय शर्मा हैं। वीरेश शांडिल्य ने सौ करोड़ सनातनियों से आहवान किया कि कालका काली माता मंदिर में जाकर कार सेवा करनी चाहिए इससे सनातन और मजबूत होगा। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनका संगठन विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत विनोद शर्मा परिवार की मुहिम के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही विश्व हिन्दू तख्त व ब्राहामण महापंचायत कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा को भी सम्मानित करेगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *