करनाल, 4 जुलाई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अजय कुमार शारदा के मार्गदर्शन में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी यादव ने शनिवार को यहां सिविल अस्पताल में स्थापित नशा निषेध केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर डॉ. सौभाग्य, विकास व हर्ष वत्स मौजूद रहे।
इस दौरान सीजेएम ने नशा निषेध केंद्र में नशा ग्रस्त मरीजों को प्रदान की जा रही मुफ्त इलाज व दवाइयों की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि केंद्र में प्रतिदिन कम से कम 100 मरीजों को चिकित्सा का लाभ दिया जाता है। सीजेएम ने लोगों से आग्रह किया कि नशा ग्रस्त व्यक्तियों को नागरिक अस्पताल में स्थापित नशा निषेध केंद्र पर संपर्क करने के लिए प्रेरित करें और जिला करनाल को नशामुक्त बनाने में सहभागी बनें।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *