भाजपा की संगठनात्मक बैठक में आगामी रणनीति और बूथ सशक्तिकरण को लेकर मंथन
विधायक जगमोहन आनंद व जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने किया सांगठनिक मजबूती का आह्वान
करनाल। भारतीय जनता पार्टी के कर्ण कमल कार्यालय में शनिवार को आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में महापौर रेणु बाला गुप्ता सहित विधायक जगमोहन आनंद और जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं, जनहित के मुद्दों, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विशाल संगठन ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। सशक्त संगठन ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होता है। सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाते हुए पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। जनसेवा ही हमारा सर्वोच्च लक्ष्य है और संगठन के मार्गदर्शन में हम इस संकल्प को और अधिक गति देंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए समाज के बीच निरंतर सक्रिय रहता है और यही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है।
इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि मजबूत संगठन ही विकास की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाते हुए जनता के साथ निरंतर संवाद बनाए रखें।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर ने कहा कि संगठन की मजबूती प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रियता और समर्पण से ही संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया।
ये भी रहे उपस्थित
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, शशि दुरेजा, पार्टी पदाधिकारी, पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाते हुए जनहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों को नई गति देने का संकल्प दोहराया।
