मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव भालड,धनौरा जाटान व गांव भैणी में विकास कार्यों के लिए दिए 1 करोड़ 8 लाख रुपए,मुख्यमंत्री का हर गांव में ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ किया भव्य स्वागत, मुख्यमंत्री ने नागरिकों की सुनी समस्याएं, हर समय लाडवा के लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए रहते है तत्पर,कांग्रेस के पास ना नीति ना मुद्दा केवल झूठ बोलना और भ्रम फैलाने की है कला
बाबैन/लाडवा 4 जुलाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों के बलबूते पर वर्ष 2029 में लगातार चौथी बार सरकार बनाएगी। इस सरकार ने लोगों के साथ जो वायदे किए उन वायदों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का काम किया। इस कार्यकाल में 217 संकल्पों में से महज 18 महीने के कार्यकाल में 66 संकल्पों को पूरा कर दिया है और इसी साल 151 संकल्पों को भी पूरा कर दिया जाएगा। जबकि कांग्रेस ने आज तक अपने घोषणा पत्र को पूरा किया है केवल नागरिकों को गुमराह करने के लिए समाज में झूठ बोलना और भ्रम फैलाने का काम किया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को गांव भालड़, धनौरा जाटान,भैणी में आयोजित कार्यक्रमों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गांव धनौरा जाटान में सरपंच सुभाषचंद द्वारा रखी गई 9 मांगों को विभागों की रिपोर्ट के बाद पूरा करने की घोषणा की, इसके साथ ही गांव में पीने के पानी की पाइप लाईन के लिए 21 लाख रुपए और विकास कार्यों के लिए भी 21 लाख रुपए देने की घोषणा की है हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा गांव धनौरा जाटान में विकास कार्यो पर 92 लाख रुपए खर्च किए है। मुख्यमंत्री ने गांव भालड में पीने की पाइप लाइन के लिए 14 लाख रुपए,सामुदायिक केन्द्र के निर्माण के लिए 31 लाख रुपए देने की घोषणा करते हुए सरपंच बलकार द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव के विकास पर सरकार द्वारा अब तक 44 लाख रुपए खर्च किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने गंाव भैणी में विकास कार्यो के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस गांव में विकास कार्यों पर 46 लाख रुपए खर्च किए जा चुके है। इस धन्यवादी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सभी कार्यक्रमों में पगडी पहनाकर और ढोल नगाडों के साथ भव्य व जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हर व्यक्ति से बातचीत की, लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के आवश्यक निर्देश भी दिए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को महेरिया समाज के लोगों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नागरिकों को गुमराह करने के लिए कांग्रेस के लोग अफवाह फैला रहे है। ऐसे लोगों के बहकावे में ना आकर धरातल पर चल रहे विकास कार्यों को देखे और कार्यकर्ता समाज में विकास कार्यों का प्रचार प्रसार करे। मौजूदा समय में लाडवा में नए लघु सचिवालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है और धनौरा जाटान केे स्टेडियम का सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। ऐसा कोई गांव या शहर नहीं है जहां मूलभूत सुविधाओं को मुहैया नहीं करवाया जा रहा हो। प्रदेश सरकार तेज गति से विकास कार्यों को करवाकर कांग्रेस को मुंह तोड जवाब दे रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी अस्पतालों को प्राइवेट अस्पतालों वाली सभी सुविधाओं के साथ तैयार किया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 16 अस्पताल तैयार किए जा चुके है, आने वाले समय में अन्य अस्पतालों को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आयुष्मान योजना लागू की हुई है, प्रदेश में आयुष्मान और चिरायु योजना के 1.5 करोड़ लाभार्थी है। इनमें से 27 लाख परिवारों ने अपने कार्ड पर इस योजनाओं का लाभ लिया है। सरकार द्वारा 4500 करोड़ रुपए इलाज के रूप में मुहैया करवाए गए है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चुनाव के दौरान युवाओं से नौकरी का वायदा किया था। इस वायदे को पूरा करते हुए शपथ ग्रहण से पहले 25 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी किए तथा इसके बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। प्रदेश सरकार युवाओं को बिना खर्ची बिना पर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दे रही है। इसके लिए प्रदेश में आए दिन सरकारी भर्तियां की जा रही है, मौजूदा समय में पुलिस, फॉरेस्ट गार्ड सहित कई पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके साथ ही ग्रुप डी के लिए आवेदन लिए जा रहे है और एडीए सहित अन्य पदों की भर्तियों के लिए परीक्षाएं चल रही है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर सिर पर छत के संकल्प को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार भूमिहीन गरीब परिवारों को गांव में 100-100 गज और शहरों में 30-30 गज के प्लाट दे रही है। प्रधानमंत्री पीएम आवास योजना के तहत जोडक़र मकान बनाकर गरीबों के सर पर छत मुहैया करवाई जा रही है। इतना ही नहीं सोनीपत और गुरूग्राम में फ्लैट बनाकर योग्य परिवारों को चाबी सौंप कर योजना का लाभ दिया है।
इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन, मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, चेयरमैन सुभाष कलसाना, चेयरमैन रविंद्र सांगवान, मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर,जिला अध्यक्ष रमेश सैनी,चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, चेयरमैन जसविन्द्र जस्सी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, मंडल अध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, जितेन्द्र खैरा, सरपंच गीता देवी, विकास,शिवम, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
