कुरुक्षेत्र। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर-30, कुरुक्षेत्र एवं बूथ कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के अंतर्गत मतदाता सत्यापन का कार्य तेज़ी से चल रहा है।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान डॉ. केवल कृष्ण ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा के मार्गदर्शन में और प्रशासन के नियम के अनुसार बीएलओ, बूथ कमेटी और एसोसिएशन के सहयोग से बीएलओ सुमन रानी द्वारा प्रत्येक घर में आवश्यक फॉर्म वितरित किए गए हैं और फॉर्म भरने का 50% कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने सभी सेक्टरवासियों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों के अनुसार अपने फॉर्म सावधानीपूर्वक भरकर समय पर जमा करवाएं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में सुरक्षित एवं अद्यतन बना रहे। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि जब बीएलओ फॉर्म लेने के लिए घर आएं, तो उनके साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार करें।
इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा तथा उप प्रधान एवं बीएलए-2 नसीब सिंह, तेजपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र मित्तल, संदीप कुमार ने भी उपस्थित नागरिकों को मतदाता सत्यापन अभियान के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने सभी मतदाताओं से आह्वान किया कि वे बिना किसी देरी के अपने फॉर्म भरकर जमा करें, ताकि भविष्य में मतदान के अधिकार के प्रयोग में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन एवं बूथ कमेटी ने सभी नागरिकों से लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *