करनाल, 3 जुलाई। राजस्व विभाग हरियाणा द्वारा हर पांच साल बाद नई जमाबंदी का कार्य किया जाता है। इसी श्रृंखला में जिला में गत वित्तीय वर्ष की नई जमाबंदी का कार्य तेज गति से जारी है। इस कार्य की प्रगति जांचने के लिए उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को जमाबंदी के कार्य का औचक निरीक्षण किया और तहसीलदार को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नई जमाबंदी के कार्य की गति को तेज किया जाए और इसे निर्धारित समय अवधि में पूरा करें। उन्होंने तहसीलदार को निर्देश दिए कि नई जमाबंदी के कार्य को समयबद्ध तरीके से करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। इस मौके पर तहसीलदार कृष्ण मौजूद रहे।
