पिहोवा 1 जुलाई – निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंद्र सिंह ने सभी बीएलओ सुपरवाइजर को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि एम्यूरेशन फार्मों के डिजिटाइजेशन कार्य में किसी प्रकार की देरी न करंे। जहां कहीं किसी प्रकार की कोई स्टाफ या इंटरनेट की कमी है, तो उसे तुरंत प्रभाव से दुरूस्त करवाकर कार्य को जल्द पूर्ण करें। उन्होंने बुधवार को उपमंडल पिहोवा व इस्माईलाबाद के विभिन्न स्कूलों में दौरा कर एम्यूरेशन फार्मों के डिजिटाइजेशन कार्य का जायजा लिया।
उपमंडल अधिकारी नागरिक गुरविंदर सिंह ने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से एम्यूरेशन फार्मों के डिजिटाइजेशन कार्य बारे में चर्चा की तथा कार्य में पाई जाने वाली खामियों को तुरंत प्रभाव से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आॅनलाईन पोर्टल पर जल्द से जल्द फार्मों को अपडेट किया जाए तथा तिथि अनुसार कार्य को पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति की शिकायत सामने आती है तो उसका तुरंत समाधान करना भी सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए हैल्प डेस्क स्थापित किए गए है। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 से भी मदद ली जा सकती है। सभी मिलकर मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करे ताकि सफल तरीके से एसआईआर का कार्य पूरा किया जा सके।
इसके पश्चात एसडीएम ने अपने कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की एक बैठक ली। बैठक मंे उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से उनके वार्डों में नियुक्त बीएलओ को सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस कार्य को तिथि अनुसार जल्द पूरा करना है तथा सभी के सहयोग से कार्य की गति में और तीव्रता आएगी। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *