अंबाला शहर। हरियाणा के अंबाला जिले के सैनी माजरा टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) पर शिफ्ट बदलने के दौरान सरकारी रिवाल्वर से अचानक गोली चलने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
गोली ईएचसी जसबीर के हाथ को चीरते हुए जांघ को छूकर निकल गई। उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
