घरौंडा/करनाल,29 जून। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं घरौण्डा के एसडीएम राजेश सोनी ने बताया कि 22-घरौंडा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केन्द्रों के रेशनेलाइजेशन संबंधी कार्य किया जाना है। इस प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए सभी राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों, सरपंचों और आम नागरिकों से सुझाव मांगे गए हैं, 30 जून प्रातः 11:00 बजे तक अपने बीएलओ को या एसडीएम कार्यालय घरौंडा में जाकर अपने सुझाव दे सकते हैं।
उन्होंने सभी राजनैतिक दलों और सरपंचों व आम नागरिकों से अपील की कि वे मतदान केंद्रों के रेशनेलाइजेशन संबंधी अपने लिखित सुझाव या विचार निर्धारित समय तक एसडीएम कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें।
ऑनलाइन माध्यम से भी दे सकते हैं सुझाव
निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं घरौंडा के एसडीएम राजेश सोनी ने बताया कि आम जनता और संबंधित प्रतिनिधि डिजिटल माध्यम का उपयोग करके भी इस प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि
आधिकारिक लिंक voters.eci.gov.in पर जाकर ऑनलाइन सुझाव दिए जा सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से एसआईआर के तहत किया जा रहा स्व गणना का कार्य भी ऑनलाइन किया जा सकता है।
